आयरलैंड के लिए विलेन बारिश, ODI वर्ल्ड कप 2027 की डायरेक्ट एंट्री का सपना चकनाचूर अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया, जिसके कारण आयरलैंड की 2027 ICC पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने की आखिरी उम्मीद खत्म हो गई। अब टीम को ICC वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेलना पड़ेगा, जिसे जीतकर वह 12 देशों वाले वर्ल्ड कप में जगह बना सकती है। आयरलैंड वर्तमान में ICC वनडे रैंकिंग में 12वें स्थान पर है। टीम के पास डायरेक्ट क्वालिफिकेशन हासिल करने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज 5-0 से जीतना था। लेकिन ब्रीडी (यूके) में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए बारिश के कारण खेल रद्द हो गया। इस घटना के बाद आयरलैंड के डायरेक्ट क्वालिफिकेशन की संभावना पूरी तरह समाप्त हो गई। इसके अलावा, यह आवश्यक था कि वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ बची दोनों वनडे मुकाबले हार जाए। तभी आयरलैंड रैंकिंग में अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को पीछे छोड़कर सीधे 2027 वर्ल्ड कप में जगह बना सकता था। लेकिन पहला मैच रद्द होने के बाद यह संभावना खत्म हो गई। ICC के तय क्वालिफिकेशन सिस्टम के तहत 10 टीमों वाला वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की विजेता टीम सीधे 12 देशों वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेगी। दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें वर्ल्ड कप सुपर सीरीज में पहुंचेंगी, जहां इन तीन टीमों के बीच मुकाबला होगा और इनमें से केवल एक टीम को मुख्य वर्ल्ड कप का आखिरी टिकट मिलेगा। क्वालिफायर में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे (मेजबान होने के कारण बाहर) को छोड़कर ICC वनडे रैंकिंग की दो सबसे निचली फुल मेंबर टीमें हिस्सा लेंगी। इनके अलावा ICC वर्ल्ड कप लीग-2 की टॉप चार टीमें और वर्ल्ड कप क्वालिफायर प्लेऑफ से आने वाली चार टीमें भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगी। वर्ल्ड कप क्वालिफायर प्लेऑफ में लीग-2 की सबसे निचली चार टीमें और चैलेंज लीग से आने वाली चार टीमें हिस्सा लेंगी, जिसकी टॉप चार टीमें मुख्य वर्ल्ड कप क्वालिफायर में पहुंचेंगी। ICC चैलेंज लीग में कुल 12 टीमें हैं, जिन्हें छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा गय...#icc #west_indies #ireland #afganistan #world_cup_2027
