हिमाचल में दर्दनाक हादसा: कुल्लू में चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, चार महिला शिक्षकों की मौत; तीन घायल कुल्लू के आनी में तेज आंधी के दौरान चलती बोलेरो पर चीड़ का विशाल पेड़ गिर गया। हादसे में चार महिला शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार शाम करीब 4:30 बजे बालीओल के समीप हुई, जहां तेज आंधी-तूफान के कारण एक विशाल चीड़ का पेड़ चलती बोलेरो गाड़ी पर गिर गया। पेड़ के भारी भरकम वजन और गाड़ी की गति के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के समय बोलेरो में चालक समेत कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह स्कूल शिक्षक शामिल थे। इस दर्दनाक दुर्घटना में चार महिला शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया गया। अस्पताल में चार शिक्षिकाओं को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो घायल शिक्षिकाओं को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। चालक का इलाज आनी अस्पताल में जारी है। मृतकों की पहचान स्नेह लता पत्नी टीका नंद निवासी गांव पारलीधार, बंती कौंडल पत्नी हेम दत्त निवासी गांव लामीसेरी, उषा कुमारी पत्नी मदन लाल निवासी गांव तराला और सीमा आजाद पत्नी जिया लाल आजाद निवासी गांव रोपड़ी के रूप में हुई है। ये सभी शिक्षिकाएं इस क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में सेवाएं दे रही थीं, जो स्कूल से वापस इस गाड़ी में अपने घर आ रही थी। उनकी अचानक मृत्यु से शिक्षा जगत सहित पूरे इलाके में गहरा शोक है। घायलों में सुरेश चंद (42), तारा देवी (47) और रीना कुमारी (40) शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज तूफान के चलते सड़क किनारे खड़ा चीड़ का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर सीधे वाहन पर गिरा। एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्र...#himachal #kullu #anee #bolerow #chid_kaa_ped
