नासिक की मल्टीनेशनल कंपनी में यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप: 8 महिलाओं ने लगाए आरोप, 6 आरोपियों को गिरफ्तार, SIT जांच शुरू महाराष्ट्र के नासिक में एक प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली युवा महिला कर्मचारियों के साथ यौन शोषण, मानसिक उत्पीड़न और धार्मिक दबाव के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस मामले में पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कंपनी के टीम लीडर और इंजीनियर स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। अब इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अलग-अलग थानों में कुल नौ केस दर्ज किए गए हैं। मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में आठ और देवलाली पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है। इन मामलों में रेप, छेड़छाड़, धार्मिक भावनाएं आहत करने और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। शिकायत करने वाली महिलाओं ने आरोप लगाया है कि कंपनी के भीतर पिछले दो से तीन वर्षों से यह सब चल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी उन्हें शारीरिक रूप से परेशान करने की कोशिश करते थे, उनके कपड़ों और शरीर पर आपत्तिजनक कमेंट किए जाते थे। मानसिक दबाव बनाया जाता था। कुछ मामलों में धार्मिक कमेंट और जबरन धार्मिक गतिविधियों में शामिल करने के भी आरोप लगाए गए हैं। पीड़िताओं ने यह भी दावा किया कि उन्होंने कंपनी के HR डिपार्टमेंट में शिकायत की थी, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते अब HR से जुड़ी एक महिला अधिकारी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। एक पुरुष कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि उसका ब्रेनवॉश किया गया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। शिकायत के अनुसार, उसे विशेष धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने और खान-पान से जुड़ी आदतें बदलने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में कुछ के नाम आसिफ अंसारी, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, रजा मेमन और तौसीफ अत्तर शामिल हैं। इनमें से एक आरोपी पर रेप का आरोप है, जिसने कथित तौर पर पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर उसका शोषण किया। शिकायत करने वाली म...#nasik #multinational_company #asif_ansari #shafiq_sheikh #shahrukh_kurashi
