दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित लव स्टोरी में से एक रही, लेकिन इसके पीछे कई दर्द-तकलीफें और विवाद भी रहे हैं। एक वक्त तो ऐसा आया जब सायरा को लगा जैसे उनका सबकुछ लुट गया है... वो धोखा उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं था। दिलीप कुमार और सायरा बानो की लव स्टोरी जितनी खूबसूरत मानी जाती है असल जिंदगी में उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी रही। रियल लाइफ में आदर्श माने जाने वाले इस कपल के रिश्ते के पीछे कई ऐसे किस्से हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं। 40 के दशक में इंडस्ट्री पर राज करने वाले इस एक्टर का नाम उस वक्त कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा, लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब दिली ने सायरा के साथ शादी करने का फैसला किया। जैसे ही ये खबर फैंस के बीच फैली, खूब जश्न मनाया गया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। एक ऐसा भी वक्त आया जब सात जन्मों का वादा निभाने वाले दिलीप कुमार ने ही सायरा बानो का दिल इस कदर तोड़ा कि उन्हें अस्पताल तक में भर्ती होना पड़ा। दिलीप कुमार की लिखी किताब "Dilip Kumar: The Substance and the Shadow" में इस किस्से का जिक्र किया गया है। सायरा बानो ने बहुत कम उम्र में दिलीप कुमार से शादी की थी। उस वक्त वो 22 की रही होंगी और वहीं दिलीप कुमार 44 साल के थे। सायरा बचपन से ही दिलीप को बहुत पसंद करती थीं, और उनसे शादी के सपने देखती थीं। दिलीप कुमार उस वक्त परिपक्व थे। उनका लाइफस्टाइल बिल्कुल अलग था। उम्र में अंतर की वजह सायरा को घर में तालमेल बिठाने में दिक्कत आ रही थी। दिलीप कुमार के माता-पिता का देहांत हो चुका था, जिसके बाद उनके ऊपर 11 भाई-बहनों की जिम्मेदारी आ गई थी। सबको लगने लगा कि उनका उस घर पर और दिलीप कुमार की जिंदगी पर भी अधिकार हो गया है। दिलीप कुमार को ये बात शादी से पहले ही पता थी कि सायरा का उस घर में रहना मुश्किल होगा। इसलिए उन्होंने फैसला किया कि शादी के बाद वो और सायरा तब तक अलग रहेंगे जब तक वो अपने भाई-बहनों के लिए अलग रहने का ठिकाना नहीं ढूंढ लेते। दिलीप कुमार ने अपनी आत्मकथा में इस बात का जिक्र करते हुए लिखा था- मेरे परिवार को मेरी देखभाल करने की आदत थी। इसलिए अपने घर...#dilip_kumar #saira_bano #asman #book_dilip_kumar_substance_and_shadow #family_conflicts