कल का मौसम: 10 अगस्त को यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट उत्तर प्रदेश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है और 10 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया है। इन जिलों में बारिश की संभावना के कारण लोगों को निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 10 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश, गरज-चमक और बौछारों की संभावना बनी रहेगी। इन इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। इसके अलावा, पिछले 24 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर बारिश इटावा के ताखा में दर्ज की गई, जबकि महोबा और कन्नौज में 2-2 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार वाले जिले शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सीतापुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज और औरैया शामिल हैं। पूर्वी यूपी में जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर और चंदौली जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। ललितपुर और सोनभद्र में लगभग सभी स्थानों पर बारि होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जिन 14 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र शामिल हैं। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। लखनऊ और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम या रात में हल्की बारिश तथा गरज-चमक की संभावना है। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने किसानों को खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने की सलाह दी है। गरज-चमक के दौरा...#uttar_pradesh #muzaffarnagar #mawsam_vibhang #shaharnapur #bagpat
