प्रशांत किशोर की दिखी हनक, इकलौते MLA से बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, सेक्रेटरी, कमिश्नर तक मौजूद बांकीपुर उपचुनाव में जीत दर्ज कर जन सुराज पार्टी के इकलौते विधायक बने प्रशांत किशोर की हनक की चर्चा बिहार के राजनीतिक गलियारों में होने लगी है। गुरुवार को बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार एवं बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर की बैठक में बिहार सरकार के उच्च स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी राजनीतिक चर्चा के लिए बरकरार रही। कुछ राजनीतिक विश्लेषक इसे प्रशांत किशोर की आक्रामक राजनीति की हनक और ताकत के असर के तौर पर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे एक बड़े राजनीतिक खेल का हिस्सा मान रहे हैं। पटना स्थित पुराना सचिवालय में बैठक के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पटना में ट्रैफिक, सूखा, नशा, पेयजल की समस्या और अन्य मुद्दों पर सरकार से बात हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह उनकी डीजीपी के साथ मीटिंग हुई थी, आज की बैठक उसका फॉलोअप था। आज पुलिस के अलावा अन्य विभागों के मुद्दों पर भी उन्होंने अधिकारियों से बात की। बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय कुमार के अलावा परिवहन विभाग एवं नगर विकास विभाग के सचिव स्तर के अधिकारी और पटना नगर निगम के कमिश्नर समेत पांच वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशांत किशोर ने कहा कि बैठक में राजधानी पटना की ट्रैफिक समस्या को सुधारने के लिए इंटर डिपार्टमेंटल वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इसमें आईआईटी मद्रास जैसी संस्थाओं और विशेषज्ञों से सहायता ली जाएगी। पटना में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एक फ्यूचरिस्टिक प्लान तैयार किया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर चर्चा की गई, जिसमें सड़क, नाली, गली, वेंडिंग जोन और पार्क जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। तय हुआ कि नगर निगम के साथ बैठकर सभी मुद्दों का समाधान निकाला जाएगा। बांकीपुर समेत पूरे पटना में पेयजल की समस्या का भी त्वरित निदान किया जाएगा। प्रशांत किशोर ने हाल ही में हुए पटना शहर की बांकीपुर विधान...#prashant_kishor #main_sachiv_pratyay_amrit #dgpr_vinay_kumar #nagar_ikya_nigam_kamisner #barkipur_upchunav