ICC ने बदला फैसला, बेथ मूनी ने बना दिया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस मामले में विराट कोहली भी रह गए पीछे ऑस्ट्रेलिया की स्टार ओपनर बेथ मूनी ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को रिकॉर्ड सातवां खिताब दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। उनकी इस पारी का असर इतना बड़ा रहा कि ICC को भी अपना फैसला बदलना पड़ा। इसके बाद बेथ मूनी के नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ, जो आज तक कोई दूसरा क्रिकेटर नहीं बना सका। फाइनल में खेली मैच जिताऊ पारी लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 150 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट सिर्फ 17 रन पर गिर गया। इसके बाद बेथ मूनी ने फोएबी लिचफील्ड के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी कर मैच का रुख बदल दिया। लिचफील्ड 48 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन मूनी अंत तक डटी रहीं। उन्होंने 49 गेंदों पर 64 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया। फाइनल से पहले ICC ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए मारिजान कैप, एलिस पेरी, स्मृति मंधाना और डैनी व्याट हॉज को शॉर्टलिस्ट किया था। लेकिन फाइनल में बेथ मूनी की शानदार पारी के बाद ICC ने अपना फैसला बदला और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना। मूनी ने पूरे टूर्नामेंट में सात मैचों की सात पारियों में 238 रन बनाए। इसके साथ ही वह महिला टी20 विश्व कप में दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाली पहली क्रिकेटर बन गईं। इससे पहले उन्होंने 2020 में भी यह सम्मान जीता था। दो बड़े रिकॉर्ड एक साथ बेथ मूनी अब महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में दो बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाली भी पहली खिलाड़ी हैं। इससे पहले उन्हें 2023 के फाइनल में भी यह अवॉर्ड मिला था। टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अब बेथ मूनी के नाम है। पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर उन्होंने फाइनल में 230 रन बना लिए हैं। इस सूची में वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुएल्स 163 रन के साथ दूसरे और भारत के केविराट कोहली 153 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस तरह मूनी इस खास रिकॉर्ड में विराट को भी पीछे छोड़ चुकी हैं। बेथ मूनी ने सि...#icc #india #australia #england #beth_mooni

टी20 सीरीज: बेथ मूनी की धमाकेदार 79 रनों से ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत किंग्सटाउन के अर्नोस वेले स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का शानदार आगाज किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेथ मूनी की 55 गेंदों पर नाबाद 79 रनों की पारी से ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 164 रन बनाए। वेस्टइंडीज 43 रन से हार गई और स्कोर 121/6 रह गया। मैच के शुरुआती चरण में जॉर्जिया वॉल (8) और फोएबे लिचफिल्ड (6) सस्ते में आउट हो गईं, लेकिन मूनी और एल्सी पेरी की 99 रनों की साझेदारी ने पारी संभाली। पेरी 36 रन बनाकर लौटीं। मूनी ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कियाना जोसेफ ने 45 और स्टेफनी टेलर ने 28 रन बनाए, लेकिन अलाना किंग (3/14) और जॉर्जिया वेयरहेम (2/14) ने उन्हें तोड़ दिया। मूनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच रविवार को होगा।#west_indies #beth_mooni #australia_women_team #arnos_vale_stadium #kings_town
