बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 21 अधिकारियों का तबादला, 7 जिलों में नए डीडीसी की एंट्री बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 10 और बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 11 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल के तहत कई जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। इस प्रशासनिक बदलाव को सरकार की कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सात जिलों में नए उप विकास आयुक्त (डीडीसी) की नियुक्ति की गई है। शिवहर, औरंगाबाद, शेखपुरा, जहानाबाद, सुपौल, मुजफ्फरपुर और भोजपुर में नए डीडीसी की तैनाती की गई है। इनमें संजय कुमार को शिवहर, कुमारी अनुपम सिंह को औरंगाबाद, राकेश कुमार को शेखपुरा भेजा गया है। आदित्य कुमार पियुष को जहानाबाद और इंद्रवीर कुमार को सुपौल का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। अरुण प्रकाश को मधेपुरा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुजफ्फरपुर में निशांत सिहारा को उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। सरकार ने इन नियुक्तियों से जिला स्तर पर विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई है। कई विभागों में नए अफसरों को मिली जिम्मेदारी। संजय कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। मनोरंजन कुमार को तकनीकी शिक्षा विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। डा.#aurangabad #bihar_sar #shivhar #shekhpur #jahanabad
