KSBKBT 2 Promo: नोयना ने बताई अपनी आखिरी इच्छा, तुलसी के पैरों तले खिसकी जमीन; मिहीर पर टूटेगा पहाड़ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि मिहीर तुलसी की घरवापसी से बेहद खुश होता है। वो तुलसी के पौधे को पानी देता है और कहता है कि तुलसी के वापस आने से हमारे आंगन की तुलसी ही नहीं, हम सब की जिंदगी हरी-भरी हो जाएगी। दूसरी ओर तुलसी की नजर अस्पताल में नोयना पर पड़ती है। तुलसी को नोयना की बहन से पता चलता है कि उसे ब्लड कैंसर है और वह कुछ ही दिनों की मेहमान है। मिहीर से शादी करना चाहती है नोयना प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि नोयना अपनी बहन से बात करते हुए कहती है कि वह मिहीर की पत्नी बनकर मरना चाहती है। ये बात तुलसी सुन लेती है और उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। लेकिन सीरियल में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि नोयना की आखिरी इच्छा पर तुलसी क्या कदम उठाएगी। वहीं मिहीर की जिंदगी इस इच्छा से क्या नया मोड़ लेगी।#mihir #ksbkbt_2 #tulsia #noyna #blood_cancer
