Saaniya Chandhok Net Worth: सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंदोक की अमीरी और मुंबई के शाही परिवार से जुड़े संबंध सानिया चंदोक 5 मार्च को अर्जुन तेंदुलकर के साथ शादी कर चुकी हैं। यह शादी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सादगी के साथ हुई। सानिया एक सफल एंटरप्रेन्योर और पढ़ी-लिखी महिला हैं। उनका जन्म एक बड़े बिजनेस परिवार में हुआ था, जो मुंबई के शाही परिवार से जुड़ा है। उनके परिवार के नाम ग्रेविस ग्रुप है, जो होटलिटी और फूड सेक्टर में कई बड़े कारोबार चलाता है। इस ग्रुप के पास मुंबई का इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल, बास्किन रॉबिंस की फ्रेंचाइजी और अन्य बिजनेस हैं। ग्रेविस ग्रुप की सालाना कमाई पिछले वित्त वर्ष में 624 करोड़ रुपये से ज्यादा रही, और इसकी वैल्यूएशन 1 अरब रुपये से ऊपर है। सानिया ने मुंबई के प्रतिष्ठित स्कूलों जैसे कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल और बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की। हाल ही में उन्होंने वर्ल्डवाइड वेटरनरी सर्विस से वेटरनरी टेक्नीशियन का डिप्लोमा पूरा किया। सानिया ने 2022 में मुंबई में 'मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर' नाम का एक लग्जरी पेट वेलनेस बिजनेस शुरू किया। इस कंपनी के अंतर्गत पालतू जानवरों के लिए कोरियन माइक्रोबबल थेरेपी और जापानी हाइड्रोथेरेपी जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं। वे कंपनी की फाउंडर और डायरेक्टर हैं। उनका पर्सनल नेट वर्थ 80 लाख से 4 करोड़ रुपये के बीच अनुमानित है, जो मुख्य रूप से उनके बिजनेस से आता है।#mumbai #saaniya_chandhok #arjuna_tendulkar #gravis_group #cathedral_and_john_conan_school