"अब भारत में नहीं रहती, 'रेबेल किड' अपूर्वा मखिजा ने छोड़ा देश, न्यूयॉर्क शिफ्ट होने की वजह का किया खुलासा कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखिजा ने भारत छोड़कर अमेरिका के न्यूयॉर्क में बसने का फैसला लिया है। उन्होंने अपने बेबाक अंदाज में इस बड़े फैसले के पीछे की मुख्य वजहों का खुलासा किया। उन्होंने स्वीकार किया कि भारत में उनका सोशल सर्कल काफी सीमित हो गया था, जिससे उनकी सोच का दायरा भी सिमट रहा था। इसी वजह से वे अमेरिकी कॉलेज लाइफ का अनुभव करने और खुद को नए सिरे से तलाशने के लिए विदेश का रुख कर रही हैं। उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क की तेज रफ्तार जिंदगी, लोगों का ड्रेसिंग सेंस, वहां का खाना, वास्तुकला और वेब सीरीज में दिखने वाला माहौल उन्हें काफी आकर्षित करता है। उनका मानना था कि अगर दाखिला मिल गया तो वे चली जाएंगी। उनका दाखिला हो गया और वे अब न्यूयॉर्क में रहने जा रही हैं। अपूर्वा ने बेहद बेबाकी से यह बात भी स्वीकार की कि वे जिस एमबीए कोर्स को करने जा रही हैं, वह उनके करियर के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे कभी भी कॉरपोरेट दुनिया में 9 से 5 की नौकरी नहीं करना चाहती हैं और बिजनेस तो वे भारत में रहकर भी शुरू कर सकती थीं। इसके बावजूद वे न्यूयॉर्क में एक सामान्य छात्र की तरह रहने के फैसले के पीछे की वजह नए लोगों से मिलना है। मुंबई में उनका दायरा सिर्फ अन्य कंटेंट क्रिएटर्स तक सीमित होकर रह गया था। वे एक ऐसे माहौल में जाना चाहती हैं, जहाँ लोग उन्हें एक इंटरनेट स्टार के रूप में न देखें और जहाँ वे अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से जुड़ सकें। उनकी शैक्षणिक योग्यता के बारे में बताया गया कि वे पढ़ाई-लिखाई में हमेशा से काफी तेज रही हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बी-टेक किया हुआ है। 10वीं कक्षा में उनका 10 जीपीए, 12वीं में 95.4 फीसदी अंक और ग्रेजुएशन में 8.#mumbai #new_york #content_creator #apoorva_makhija #college_life

Taylor Lorenz’s Screen Time Is Almost 17 Hours a Day The extremely online journalist and content creator doesn’t believe in tech hygiene and yearns for a world where “inbox infinity” is celebrated. #Screen_Time #Taylor_Lorenz #inbox_infinity #extremely_online #online_journalist #content_creator
