फरसा वाले बाबा की हत्या पर बवाल, मथुरा में गौरक्षकों ने दिल्ली-आगरा हाईवे किया जाम मथुरा के कोसीकलां इलाके में प्रसिद्ध गौ रक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' की गौतस्करों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बाबा बाइक से तस्करों का पीछा कर रहे थे, जिसके बाद तस्करों ने उनपर गाड़ी चढ़ा दी और उन्हें कुचल दिया। इस घटना के बाद आक्रोशित गौरक्षकों ने दिल्ली-आगरा हाईवे को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात ठप हो गया। मथुरा के कोसीकलां में ब्रज क्षेत्र के विख्यात गौरक्षक संत चंद्रशेखर की कथित तौर पर गौतस्करों द्वारा गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद गुस्साए गौरक्षकों ने हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और ट्रकों व अन्य वाहनों को रोक दिया। इससे छाता क्षेत्र में भीषण जाम लग गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि बाबा को सूचना मिली थी कि इलाके में गौतस्कर सक्रिय हैं। सूचना मिलते ही वो तड़के चार बजे अपनी मोटरसाइकिल से तस्करों का पीछा कर रहे थे। जब तस्करों ने उनपर गाड़ी चढ़ा दी, तो बाबा को कुचल दिया गया। गौरक्षकों की मांग है कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तार किया जाए और मामले की जांच की जाए। छाता पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और जाम खुलवाने का कोशिश कर रही है। सीएम ने घटना पर संज्ञान लिया और अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि आरोपियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। गौरक्षकों ने आरोप लगाया कि हत्या सुनियोजित थी और गौतस्करों ने उन्हें जानबूझकर कुचल दिया। स्थानीय लोगों का दावा है कि घटना के पीछे गौतस्करों की योजना थी।#yogi_adityanath #chandrasekhar #gaurakshaks #mathura #delhi_agra_highway
