रुपए में आई 12 साल की सबसे बड़ी तेजी, 163 पैसे हुआ मजबूत; RBI के किन फैसलों का दिख रहा असर? 2 अप्रैल को रुपए में 12 सालों की एक दिन की सबसे बड़ी मजबूती दर्ज की गई। इंट्राडे में कारोबार के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 163 पैसे तक मजबूत हुआ था। बता दें कि 30 मार्च को रुपए इतिहास में पहली बार 95 के नीचे फिसला था। ईरान युद्ध से अब तक डॉलर के मुकाबले रुपया 4% कमजोर हो चुका है। इंडियन करेंसी मार्केट के लिए गुरुवार की सुबह एक बड़ी राहत लेकर आई। आज सुबह डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 130 पैसे मजबूत होकर 93.53 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपए में 1.7% यानी 163 पैसे की मजबूती दर्ज की गई जो 12 सालों की सबसे बड़ी मजबूती है। क्रूड ऑयल में तेजी और शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद रुपए में इस मजबूती का कारण RBI की तरफ से लिए गए 2 बड़े फैसले हैं। पहला NOP और दूसरा NDF। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को बैंकों को डेरिवेटिव्स प्रोडक्ट्स (Non Deliverable Forward) देने से रोक दिया है। इसका असर रुपए पर देखा जा रहा है। बुधवार को रुपया 93.53 के स्तर पर खुला और कारोबार के दौरान 163 पैसे की मजबूती दर्ज की गई। रुपया डॉलर के मुकाबले 1.#crude_oil #rbi #non_deliverable_forward #net_open_position #foreign_investors