23 साल के स्पिनर ने ODI डेब्यू पर मचाया तहलका, 6 विकेट लेकर तोड़ा पाकिस्तानी गेंदबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कॉटलैंड के स्पिन गेंदबाज लायल रॉबर्टसन ने ओडीआई डेब्यू पर इतिहास रच दिया। कनाडा के खिलाफ मुकाबले में रॉबर्टसन ने 10 ओवर्स में 52 रन देकर छह विकेट झटके। यह ओडीआई डेब्यू पर किसी स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर स्कॉटलैंड ने कनाडा को 170 रनों के बड़े अंतर से हराया। रॉबर्टसन ने पाकिस्तान के अराफात मिन्हास का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने ओडीआई डेब्यू में 32 रन देकर पांच विकेट लिए थे। 13 अगस्त को डंडी के फोर्थिल मैदान पर खेले गए मुकाबले में स्कॉटलैंड ने कनाडा के सामने 348 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। कनाडा की टीम 35 ओवर में महज 177 रनों पर ढेर हो गई। रॉबर्टसन को अपने डेब्यू पर पहला विकेट 23वें ओवर में मिला, जब उन्होंने हर्ष ठाकेर को पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने साद बिन जफर और शिवम शर्मा को अपना शिकार बनाया। अपने स्पेल का अंत रॉबर्टसन ने अपने आखिरी ओवर में श्रेयस मोव्वा और जाहिद शिरजाद को लगातार गेंदों पर आउट किया। अगली गेंद डॉट रही और फिर कलीम सना का विकेट लेकर अपना छह विकेट हॉल पूरा किया। रॉबर्टसन वनडे डेब्यू पर छह या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कॉटलैंड के ही चार्ली कैसेल के नाम है। कैसेल ने 2024 में इसी मैदान पर ओमान के खिलाफ डेब्यू करते हुए 21 रन देकर सात विकेट लिए थे। वहीं साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा ने 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले वनडे में 16 रन देकर छह विकेट झटके थे। जबकि वेस्टइंडीज के फिडेल एडवर्ड्स ने 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ओडीआई डेब्यू पर 22 रन देकर छह विकेट हासिल किए थे। मुकाबले में स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बाद बेरिंगटन और ब्रैंडन मैकमुलेन ने पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी हुई। मैकमुलेन ने आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 59 गेंदों में 64 रन बनाए...#scotland #canada #lail_rutherford #fourthill_ground #charlie_cassell
