बिहार में दो IAS अधिकारी निलंबित किए गए बिहार सरकार ने ठेकेदार रिशुश्री कनेक्शन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आईएएस अधिकारियों, योगेश कुमार सागर और अभिलाषा कुमारी शर्मा को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। निलंबित अधिकारियों में 2017 बैच के आईएएस अधिकारी योगेश कुमार सागर और 2014 बैच की आईएएस अधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा शामिल हैं। योगेश सागर वर्तमान में समाज कल्याण विभाग के एक निदेशालय में निदेशक पद पर तैनात थे, जबकि अभिलाषा शर्मा ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित जीविका परियोजना की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (CEO) के रूप में कार्यरत हैं। योगेश कुमार सागर पर यूरोप यात्रा का आरोप जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी योगेश कुमार सागर पर आरोप है कि टेंडर घोटाले के आरोपी रिशु श्री ने उन्हें और उनके परिजनों को अपने खर्च पर यूरोप की सैर कराई। जांच में सामने आया है कि इस यात्रा में योगेश सागर के साथ उनके आठ रिश्तेदार भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि सभी ने कई यूरोपीय देशों का भ्रमण किया और यात्रा, होटल सहित अन्य खर्च रिशु श्री ने वहन किए। इस पूरी यात्रा पर करीब 21.#yogesh_kumar_sagar #rishu_shri #bihar_sar_kar #abhilasha_kumari_sharma #gram_ikyaik_vikas
