नोएडा-ग्रेटर नोएडा में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम बदल गया नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई क्षेत्रों में बुधवार रात तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बदल दिया। आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी कर कहा कि गुरुवार से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में प्री-मानसून एक्टिव हो जाएगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। इस बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों ने शाम और रात के समय 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं, बिजली चमकने और हल्की बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया था। रात के दौरान बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज के साथ तूफान आने की भविष्यवाणी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया। बुधवार देर रात एल्फा कमर्शियल मार्केट समेत ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में शाम के समय अचानक तेज हवाएं चलीं, जिसके बाद जोरदार बारिश शुरू हुई। साथ ही काफी बड़ी मात्रा में ओले भी पड़े, जिससे मौस का ठंडा हो गया। इस अचानक आए मौसमी बदलाव और आसमान में छाए बादलों के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे पिछले कई दिनों से लू और उमस का टॉर्चर झेल रहे स्थानीय नागरिकों ने चैन की राहत भरी सांस ली है। प्री-मानसून स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने बताया कि क्षेत्र में देखी गई यह तेज हवा और बारिश की गतिविधि सेंट्रल पाकिस्तान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 11 जून से ये प्री-मानसून सिस्टम और ज्यादा मजबूत होगा, जिससे दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। पालावत ने कहा, 'आने वाले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधि में काफी वृद्धि होने की संभावना है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरने की उम्मीद है।' मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अधिकतम तापमान में 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक की तीव्र वृद्धि अक्सर मानसून से पहले की मजबूत मौसम सिस्टम से पहले होती है जो गरज के साथ तूफान-तेज हवाएं और व्यापक बारिश को ट्रिगर कर सकती हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:3...#noida #greaternoidea #imd #mahesh_palavat #premonsoon
