बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम कब जारी होंगे? बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने घोषणा की है कि 2026 के मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे। पहले इंटरमीडिएट के नतीजे और उसके बाद मैट्रिक के नतीजे जारी किए जाएंगे। इंटरमीडिएट परीक्षा 2 से 13 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य भर से 13 लाख 17 हजार 846 छात्र शामिल रहे। मैट्रिक परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक चली, जिसमें 15 लाख 12 हजार 687 छात्र भाग लिए। इंटरमीडिएट के टॉप-20 छात्रों की सूची लगभग तैयार हो चुकी है, और उनके साक्षात्कार की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। बिहार बोर्ड पिछले कई वर्षों से देश में सबसे पहले इंटरमीडिएट और मैट्रिक के परिणाम जारी कर रहा है। छात्रों के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा अप्रैल के अंत या मई में आयोजित की जाएगी, और उनके परिणाम मई या जून में जारी किए जाएंगे। इससे छात्रों का सत्र विलंब और एक वर्ष वर्बाद नहीं होगा। बिहार बोर्ड देश में इकलौता बोर्ड है जो परीक्षा खत्म होने के 40-45 दिनों के अंदर मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर लेता है। यह तेजी से नतीजों के जारी करने में सक्षम है, जो छात्रों के लिए आसानी और तेजी लाता है।#bihar_board #intermediate_examination #matric_examination #bihar_school_council #compartment_examination
