ईरान ने मिनाब स्थित लड़कियों के स्कूल पर हुए कथित अमेरिकी मिसाइल हमले का CCTV वीडियो जारी कर दिया है ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB ने मिनाब शहर के एक गर्ल्स स्कूल पर हुए कथित अमेरिकी मिसाइल हमले का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। इस हमले में 180 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी। ईरान का दावा है कि अमेरिका ने जानबूझकर 'शजरे तय्यबे' स्कूल को निशाना बनाया। ईरान की सरकारी प्रसारक संस्था Islamic Republic of Iran Broadcasting (IRIB) ने मंगलवार को स्कूल के अंदर और बाहर का CCTV फुटेज जारी किया, जिसमें हमले के बाद का भयावह मंजर साफ दिख रहा है। वीडियो में स्कूल की इमारत के चार अलग-अलग हिस्सों से एक साथ घना काला धुआं उठता दिख रहा है। विस्फोट की तीव्रता को दिखाता है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, मिनाब के इस गर्ल्स स्कूल पर हुए हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मलबे और धुएं के बीच 180 से ज्यादा बच्चों ने अपनी जान गंवा दी। ईरान इस फुटेज के जरिए ये साबित करने की कोशिश कर रहा है कि नागरिक ठिकानों और विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों पर हमले किए जा रहे हैं। हालांकि, इन दावों और वीडियो की सत्यता को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी बहस छिड़ गई है। ईरान का दावा है कि ये हमला 28 फरवरी को हुआ था और 'शजरे तय्यबे' स्कूल को निशाना बनाकर सैकड़ों निर्दोष बच्चों की जान ली गई। इस वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव और ज्यादा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।#iran #minab #irib #shajare_tayyabe #girls_school
