महाराष्ट्र विधानसभा में टीईटी प्रश्नपत्र लीक को लेकर विपक्षी विधायकों का जोरदार हंगामा, सदन से बहिर्गमन मुंबई, 29 जून (भाषा) महाराष्ट्र विधानसभा में सोमवार को विपक्षी विधायकों ने सरकार पर टीईटी और नीट परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के लीक होने के मामले में विफलता का आरोप लगाते हुए विधान भवन की सीढ़ियों पर प्रदर्शन किया और बाद में सदन से बहिर्गमन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े लोग टीईटी और नीट प्रश्नपत्र लीक के मामले में शामिल हैं और इन मामलों की व्यापक जांच की मांग की। विपक्षी विधायकों ने टीईटी प्रश्नपत्र लीक और महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षाओं के ऑनलाइन कराने के निर्णय के विरोध में नारेबाजी की। कांग्रेस के सतेज पाटिल, शिवसेना के अंबादास दानवे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जितेंद्र आव्हाड के नेतृत्व में विपक्षी विधायकों ने विधान भवन की सीढ़ियों पर प्रदर्शन किया। सदन में यह मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं ने राज्य की छवि धूमिल कर दी है और लाखों छात्रों तथा शिक्षकों का भविष्य खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कार्यवाही स्थगित करने की मांग की और प्रश्नपत्र लीक मामले की व्यापक जांच की मांग की। वडेट्टीवार ने कहा कि अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन उनके अन्य राज्यों के लोगों से संबंध एक बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करते हैं, जिसका पर्दाफाश होना चाहिए। वडेट्टीवार ने 2018 के टीईटी घोटाले का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि उस मामले के एक आरोपी अभिषेक सावरिकर को बाद में भाजपा में शामिल कर लिया गया था। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदमों की घोषणा करने का आग्रह किया। स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने कहा कि सरकार इस विषय पर विस्तृत बयान देगी। हालांकि, विपक्ष ने सरकार के जवाब को असंतोषजनक बताते हुए और पर्याप्त चर्चा की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाकर सदन से बहिर्गमन कर दिया। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से...#congress #bjp #devendra_fadnavis #nana_patole #maharashtra_vedhanasabha