Ram Navami 2026: रामनवमी कब है? 26 या 27 मार्च... यहां जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार, राम नवमी की तारीख के बारे में लोगों में थोड़ा भ्रम बना हुआ है। इस बार राम नवमी की तिथि के लेकर लोग अपने अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं, जिसके कारण इस बार राम नवमी कब है इसके बारे में अधिक जानकारी की आवश्यकता है। इस बार राम नवमी की तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। इसलिए उदया तिथि के अनुसार, 27 मार्च 2026 को राम नवमी मनाना अधिक शुभ माना जाएगा। राम नवमी के दिन मध्याह्न काल का विशेष महत्व होता है, क्योंकि मान्यता है कि भगवान राम का जन्म दोपहर के समय हुआ था। इस साल मध्याह्न का शुभ समय सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक रहेगा, जबकि मध्याह्न का सटीक क्षण 12:27 बजे माना गया है। इस समय पूजा करना सबसे उत्तम माना जाता है। राम नवमी के दिन घर को सजाना, नए कपड़े पहनना और हवन करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। सबसे पहले भगवान गणेश का स्मरण करें, फिर एक साफ जगह पर भगवान श्री राम की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें। गंगाजल से अभिषेक करें और चंदन, अक्षत, फूल और वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद धूप-दीप जलाकर पूजा करें और भोग लगाएं। आप राम मंत्र या रामायण का पाठ भी कर सकते हैं। अंत में भगवान से सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना जरूर करें। यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता।#ram_navami #ndtv #hindu_panchang #mar_2026 #ram_novami_date