जम्मू-कश्मीर में गर्मी के दौर में लू की चेतावनी, मौसम के बदलाव और तापमान के आंकड़े जम्मू-कश्मीर में दो दिन की गर्मी के बाद फिर गर्मी बढ़ने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुमान के अनुसार 26 और 27 मई को प्रदेश में मौसम पूरी तरह गर्म और शुष्क रहेगा। इस दौरान खासकर जम्मू संभाग के कई इलाकों में गर्मी और उमस बढ़ेगी तथा कुछ स्थानों पर लू चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पिछले सप्ताह से जारी प्रचंड गर्मी के बाद रविवार को मौसम में राहत देखने को मिली। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य या उसके आसपास दर्ज किया गया। जम्मू में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बनिहाल में अधिकतम 26.5 डिग्री और न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बटोत में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम 31.8 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह में अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री और न्यूनतम 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पहलगाम में अधिकतम 20.8 डिग्री और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और न्यूनतम 5.#jammu_kashmir #shrinagar #banihal #batot #mata_vishno_deviji_katrad
