ईद उल फितर के अवसर पर शहर में शांति और भाईचारे के माहौल में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई सहारनपुर। रमजान के आखिरी जुमा के अवसर पर शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की। बारिश के बीच जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दिए। जामा मस्जिद में कारी अरशद गोरा ने नमाज अदा कराई और लोगों से ज्यादा से ज्यादा इबादत करने, दुआ मांगने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। रोजेदारों ने मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। शुक्रवार को अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह और एसपी सिटी व्योम बिंदल ने गश्त कर व्यवस्थाओं की निगरानी की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ईद की नमाज केवल निर्धारित स्थानों पर ही अदा की जाए। ईदगाह में नमाज के लिए सवा आठ बजे व्यवस्था की गई। शहर काजी काजी नदीम अख्तर ने घोषणा की कि ईद-उल-फितर की नमाज सुबह सवा आठ बजे ईदगाह में अदा की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं है। झंडे-बैनर या जुलूस के बजाए लोगों से साफ-सफाई का ख्याल रखने की अपील की।#jamaa_masjid #saharanpur #kuldip_singh #vyom_bindal #nadeem_akhter