JDU में नीतीश के बेटे की राज्यसभा चुनाव से होगी एंट्री! धनबाद आए बिहार के मंत्री ने दिए संकेत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री की चर्चा तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राज्यसभा में भेजे जाने की चर्चा जारी है। इसके लिए अंदरखाने प्लान तैयार हो गया है और जदयू के नेता इस पर खुलकर बात करने लगे हैं। बिहार के अल्पसंख्यक मंत्री जमा खां ने कहा है कि निशांत कुमार के राज्यसभा में जाने से संकेत दिए हैं। बिहार के मंत्री जमा खां मंगलवार को धनबाद में थे। वे धनबाद नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह को बधाई देने पहुंचे थे। जदयू कोटे से निशांत कुमार को राज्यसभा में भेजे जाने की चर्चा पर मंत्री ने कहा कि हम सब चाहते हैं कि वो राज्यसभा जाएं और पार्टी का नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री कार्यकाल में बिहार की छवि बदली है। अब देश में बिहार का नाम सम्मान से लिया जाता है। पार्टी के साथ उनकी खुद की भी इच्छा है कि निशांत सक्रिय राजनीति में आएं और पार्टी इसपर उनके साथ है। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच उनके बेटे निशांत कुमार के राजनीति में सक्रिय होने की मांग पार्टी के भीतर लगातार जोर पकड़ती जा रही है। इस बीच निशांत के सक्रिय राजनीति में आने की खबर सुर्खियों में है। इस बीच इसी महीने 16 मार्च को राज्यसभा का चुनाव है। चर्चा है कि जदयू राज्यसभा चुनाव में निशांत कुमार को बिहार की राजनीति में लांच करेगी।#rajya_sabha_election #jdu #nitiish_kumar #nishaant_kumar #jama_khan