ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस शेयर के ब्रोकरेज के बड़े टारगेट के साथ आईटी सेक्टर में उछाल की उम्मीद भारतीय आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच एक आईटी कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा टारगेट आया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इस शेयर कुछ समय बाद 67 फीसदी तक चढ़ सकता है। इस स्टॉक पर ये पॉजिटिव नजरिया ऐसे समय में आया है, जब 2026 के दौरान इस शेयर में 28 फीसदी तक की गिरावट आई है। ब्रोकरेज फर्म चॉइस ब्रोकिंग के अनुसार, आईटी स्टॉक ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस में एक साल में 67% की बढ़ोतरी होने की संभावना है और इसका टारगेट प्राइस 1,250 रुपये है। हालांकि, यह शेयर पिछले एक साल में 46 फीसदी गिर चुका है। इसके अलावा, यह शेयर पांच वर्षों में 871% और दस वर्षों में 1,197% का मल्टीबैगर रिटर्न भी दिया है। मौजूदा सत्र में शेयर 1.46% बढ़कर 757.55 रुपये पर था। तकनीकी विश्लेषण के अनुसार, ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस के शेयर का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 40.3 है, जो दिखाता है कि यह न तो ओवरबॉट ज़ोन में है और न ही ओवरसोल्ड ज़ोन में। इसके अलावा, इस शेयर का बीटा 1.20 है, जो इसके बाजार के साथ संबंध को दर्शाता है। शेयर 5 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहे हैं। आईटी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के शेयर में एक महीने में 13 फीसदी की गिरावट आई है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4183 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 से वित्त वर्ष 2026 तक रेवेन्यू में 30% की CAGR ग्रोथ दर्ज की है। चॉइस ब्रोकिंग ने वित्त वर्ष 2027 और वित्त वर्ष 2028 के एवरेज EPS बेस पर स्टॉक पर 1250 रुपये के टारगेट के साथ 'बाय' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी के रणनीतिक फोकस की वजह से रेवेन्यू में उछाल आया है। ट्रांजिट व्यवसाय से एशिया और अफ्रीका में अंतरराष्ट्रीय एएफसी व्यवसाय को बढ़ाने पर फोकस रखा गया है। साथ ही हवाई अड्डा, ईवी चार्जिंग और मोबिलिटी-एज-ए-सर्विस में विविधता लाने पर फोकस है। इसके साथ ही कंपनी डेटा सेंटर, इंफ्रा और अन्य चीजों पर तेजी से काम कर रही है। गौरतलब है कि मार्च 2026 को समाप्त तिमाही के लिए, पांच प्रमोटरों क...#market_cap #bse #it_sector #orianpro_solutions #choice_broking
