03 अगस्त 2026 का राशिफल: सावन का पहला सोमवार तुला-कुंभ सहित 3 राशियों के लिए रहेगा सुखद आज श्रवण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 10 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज सावन महीने का पहला सोमवार व्रत है। रात 9 बजकर 14 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा और रात 10 बजकर 1 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज रात में पंचक भी है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, 3 अगस्त 2026 का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए विशेष होगा। मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। नए स्रोत से अचानक धन लाभ हो सकता है, जिससे परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। महिलाओं को ननिहाल या मायके पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस में सीनियर्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा, अनुभवी लोगों का सहयोग आपके लिए सहायक रहेगा। वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यस्थल की व्यवस्था में नया परिवर्तन लाने की जरूरत है। टूर एंड ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। आपके प्रयासों से रुका हुआ काम भी बन सकता है। भविष्य के लिए निर्णय लेने से आपके लिए कारगर परिणाम होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी समर्थन रिश्ते को मजबूत बनाएगा। मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लेखकों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। अपने लेखन शैली और व्यवहार से अच्छा परिणाम मिलेगा। आपके लिए नए ज्ञान के अवसर हो सकते हैं। आलस्य छोड़कर काम में मन लगाने से आपका काम आसानी से हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। काम करने के तरीकों में नया बदलाव करेंगे तो काम जल्द ही पूरे हो जाएंगे। आपको नई जानकारी मिलेगी, जो भविष्य में फायदेमंद होगी। लम्बी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जल्दबाजी और गुस्सा न करेंगे तो काम आसानी से हो जाएगा। सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। दोस्तों और संबंधियों से पूरी मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। सुखद समाचार मिलने से भावनात्मक रूप से तसली मिलेगी। आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय बिताएंगे। युवाओं को सोशल मीडिय...#india_tv #acharya_indu_prakash #tulaa_kumbh #surya_guru_budh #punchak
