देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 33 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों के हुए तबादले देहरादून जिले में उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक बड़ा तबादला हुआ है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के 33 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों के तहत अधिकारियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन तबादलों का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और ज्यादा प्रभावी बनाना है। तबादला सूची में कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और विवेचना इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है। पुलिस लाइन से भी कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन तबादलों के बारे में विस्तार से बताया जाता है: निरीक्षक राकेश कठैत को पुलिस लाइन से प्रभारी एएचटीयू बनाया गया। निरीक्षक प्रमोद उनियाल को पुलिस लाइन से प्रभारी वीवीआईपी सेल की जिम्मेदारी दी गई। निरीक्षक अरविंद कुमार को कालसी थानाध्यक्ऍष पद से हटाकर प्रभारी सिटीजन सेल का प्रभारी बनाया गया। उपनिरीक्षक विवेक राठी को आईडीपीएल ऋषिकेश चौकी प्रभारी से थानाध्यक्ष कालसी नियुक्त किया गया। उपनिरीक्षक अश्विनी बलूनी को त्यूणी थानाध्यक्ष से आराघर थाना डालनवालान चौकी प्रभारी बनाया गया। उपनिरीक्षक कुलदीप शाह को कोतवाली नगर से थानाध्यक्ष त्यूणी भेजा गया। उपनिरीक्षक नरेंद्र कोठियाल को चौकी प्रभारी आराघर थाना डालनवाला से थाना राजपुर भेजा गया। उपनिरीक्षक अमित कुमार को थाना नेहरू कॉलोनी से चौकी प्रभारी आईडीपीएल थाना ऋषिकेश भेजा गया। उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह को थाना प्रेम नगर से चौकी प्रभारी डाक पत्थर थाना विकास नगर भेजा गया। उपनिरीक्षक संदीप पवार को चौकी प्रभारी डाकपत्थर थाना विकास नगर से चौकी प्रभारी सहिया थाना कालसी भेजा गया। उपनिरीक्षक नीरज कठैत को चौकी पर प्रभारी सहिया थाना कालसी से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना कालसी भेजा गया। उपनिरीक्षक प्रवेश रावत को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना राजपुर से चौकी प्रभारी मयूर विहार थाना रायपुर भेजा गया। उपनिरीक्षक संदीप कुमार को चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी थाना नेहरू कॉलोनी से चौकी प्रभारी धारा थान...#dehradun_police #ssp_pramendr_dobal #kalsi_thana #rishi_kesh_thana #rajpur_thana
