वैभव सूर्यवंशी किस्मत के सहारे खेल रहे, इस बार... IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और इस सीजन में कई युवा खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी। वैभव सूर्यवंशी इस लीग में अपना दूसरा सीजन खेल रहे हैं। पिछले साल उन्हें अपेक्षाकृत कम दबाव के साथ मैदान में उतरने का मौका मिला था क्योंकि विरोधी टीमें उनके खेल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखती थी। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। विरोधी टीमें उनकी बल्लेबाजी की कमजोरियों को ध्यान में रखते हुए खास रणनीति बना सकती हैं। उथप्पा ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि वह पिछले 12 महीनों से वैभव के हर मैच पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैभव शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन अगर आप उन्हें बल्लेबाजी करते देखें तो मुझे लगता है कि अभी वह थोड़ी किस्मत के सहारे भी खेल रहे हैं। जब स्तर थोड़ा ऊंचा और मुश्किल होता है, और गेंदबाजों को पता होता है कि कहां गेंद डालनी है, तब चुनौती बढ़ जाती है। सरप्राइज फैक्टर खत्म हो चुका है। मुझे लगता है कि यह सीजन उनके लिए सीखने वाला होगा। वह रन जरूर बनाएंगे, लेकिन शायद पिछले साल जैसा प्रदर्शन न कर पाएं। IPL 2026 में वैभव के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा। अगर वह इस चुनौती का सामना करते हुए लगातार रन बनाते हैं, तो यह साबित होगा कि उनका पिछला सीजन सिर्फ सरप्राइज नहीं बल्कि एक शानदार करियर की शुरुआत था। Aaj Ka Mithun Rashifal 16 March 2026: गुस्से को काबू में रखना होगा, व्यापार में स्थिति बेहतर होगी Aaj Ka Vrishabh Rashifal 16 March 2026: रुका हुआ पैसा मिलेगा, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी Aaj Ka Mesh Rashifal 16 March 2026: आपकी योजनाएं सफल होंगी, कार्यों में सफलता मिलेगी Aaj ka Mulank 9 Ank Jyotish 16 March 2026: धैर्य धर्म से...#ipl_2026 #vaibhav_suryavanshi #rajasthan_Royals #robin_uthappa #youth_players
