पंजाब को नई रेल सुविधा, छेहर्टा से वाराणसी तक संत रविदास एक्सप्रेस के शुरू होने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने पंजाब के छेहर्टा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच नई संत रविदास एक्सप्रेस ट्रेन के चलाने की मंजूरी दे दी है। इस ट्रेन के शुरू होने से पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा मिलेगी। खासकर धार्मिक यात्राओं, रोजगार, शिक्षा और पारिवारिक कारणों से यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह नई सुविधा बड़ा महत्वपूर्ण होगी। नई ट्रेन का नाम संत गुरु रविदास जी के सम्मान में रखा गया है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन दोनों दिशाओं में संचालित होगी। छेहरटा से यह ट्रेन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी। अमृतसर रेलवे स्टेशन पर यह दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद अपने अगले सफर पर रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन वाराणसी से गुरुवार, शनिवार और सोमवार को सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। अमृतसर रेलवे स्टेशन पर यह शाम 4 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी और इसके बाद 5 बजकर 10 मिनट पर छेहरटा पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन का लुधियाना, जालंधर सिटी, अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी समेत 11 प्रमुख स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव रहेगा। इससे पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा के यात्रियों को भी नई सुविधा मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे को निर्देश दिए हैं कि ट्रेन के संचालन से जुड़ी सभी तैयारियां जल्द पूरी की जाएं, ताकि सेवा शीघ्र शुरू की जा सके। अधिकारियों के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर पहले इसे उद्घाटन विशेष ट्रेन के रूप में चलाया जा सकता है, जिसके बाद इसे नियमित सेवा में शामिल कर दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इस नई ट्रेन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और इसे प्राथमिकता के आधार पर लागू करने के भी निर्देश दिए हैं। फिरोजपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि उत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी यात्रियों की जरूर...#uttar_pradesh #railway_board #varanasi #shahhartha #sant_ravidas_express
