Kushinagar News: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त...अब बढ़ेगा तापमान पडरौना। एक सप्ताह से लगातार मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे और हल्की हवा चली। कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिसके बाद शाम करीब तीन बजे मौसम साफ हो गया। रविवार को सुबह से शाम तक धूप-छांव का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह के दौरान तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। तापमान में वृद्धि के कारण मौसम शुष्क हो जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जिले में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को जिले में दिन भर बादल छाए रहे और कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। इसके कारण दिन के अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो गया है, जिसके कारण मौसम साफ होगा और तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार के बाद आगामी पांच से छह दिनों में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियां तक बढ़ सकता है। तापमान में वृद्धि के कारण मौसम शुष्क हो जाएगा। विशेष रूप से धूप के कारण वातावरण में आर्द्रता कम हो जाएगी। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे।#kushinagar #pashchimi_vikshob #sargotiya #shruti_v_singh #mangalwar
