UP Weather Today: यूपी में आज इन 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब से फिर जोर पकड़ेगा मानसून उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी हैं, लेकिन 22 जुलाई को बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जैसे 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर पड़ने और मानसून के दक्षिण की ओर खिसकने के कारण प्रदेश में मानसून की सक्रियता घट रही है। हालांकि, कुछ जिलों में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। आईएमडी के प्रभाव आधारित पूर्वानुमान के अनुसार, 22 जुलाई को बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जैसे जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में लोगों को मौसम की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 जुलाई को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने दोनों क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की भी चेतावनी जारी की है। 23 से 25 जुलाई तक क्या रहेगा मौसम आईएमडी के मुताबिक, 23, 24 और 25 जुलाई के लिए फिलहाल कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, इन दिनों प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस अवधि में मानसूनी गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रहेंगी। आईएमडी ने कहा है कि 26 जुलाई से उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है। यानी महीने के अंतिम सप्ताह में बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है। तापमान में होगी बढ़ोतरी मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी गतिविधियों में कमी आने के साथ अगले चार से पांच दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। तापमान सामान्य के आसपास पहुंच सकता है। आईएमडी ने भारी बारिश वाले क्षेत्रों...#bhandara #prayagraj #up #chitrakoot #sonbhadra
