राशिद खान ने 6 विकेट हॉल लेकर ट्रेंट बोल्ट और चामिंडा वास को पीछे छोड़ा, आयरलैंड को बड़ी हार अफगानिस्तान के धाकड़ स्पिनर राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ एक बड़ा कारनामा किया। दूसरे वनडे मैच में उन्होंने अपनी टीम के लिए 6 विकेट अपने नाम किए। आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच नॉर्दर्न आयरलैंड के ब्रेडी क्रिकेट क्लब में खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। अफगानी टीम की इस जीत में सबसे अहम योगदान राशिद खान ने दिया। उन्होंने 7.4 ओवर में 34 रन देकर 6 विकेट हॉल लेकर एक बड़ा कारनामा किया। यह वनडे क्रिकेट में राशिद खान का तीसरा 6 विकेट हॉल है। इसके साथ ही वनडे में उन्होंने सबसे ज्यादा 6 विकेट हॉल लेने के मामले में चामिंडा वास, ट्रेंट बोल्ट, इमरान ताहिर जैसे गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है। इन सभी ने ODI में दो बार छह विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। इस लिस्ट में टॉप पर पाकिस्तान के वकार यूनिस का नाम है। उन्ने 5 बार 6 विकेट हॉल लिया है। राशिद इससे पहले द हंड्रेड में खेल रहे थे और वहां भी उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। आयरलैंड की तरफ से केड कारमाइकल ने सबसे अधिक रन बनाए। 300 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड टीम के बल्लेबाज ने इस मैच में खुद को सरेंडर कर दिया। कारमाइकल ने एक छोर संभाले रखा और अकेले दम पर 66 गेंदों में 62 रन की अहम पारी खेली। उनके अलावा एंडी बालबर्नी (36 रन), बेन क्लिट्ज (27 रन) और कर्टिस कैंफर व लॉरकैन टकर (23-23 रन) ही थोड़ा बहुत योगदान दे पाए, लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था और आयरलैंड लक्ष्य से काफी पीछे रह गई। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। टीम की तरफ से इब्राहिम जादरान ने सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए, जबकि सेदीकुल्लाह अटल ने भी 45 रनों की अहम पारी खेली। इसके अलावा हशमतुल्लाह शाहिदी (36), रहमानुल्लाह गुरबाज (32), रहमत शाह (30) और अजमतुल्लाह ओमरजई ने भी कुछ अहम पारियां खेली। आयरलैंड की गेंदबाजी की बात करें, तो मार्क अडायर और जय मुंद्रा ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि गै...#afghanistan #ireland #rafid_khan #trent_bolt #chaminda_was
