श्रुति हासन के 'वायरल वीडियो' का सच है कुछ और! उर्फी जावेद ने कर दिया दूध का दूध और पानी का पानी बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर श्रुति हासन का एक वीडियो खूब सर्कुलेट हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि पपाराजी ने एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी की। अब उर्फी जावेद ने उस पूरे वाकये का सच दिखाया है। उन्होंने दावों को झूठा बताते हुए पपाराजी को सपोर्ट किया है। उर्फी जावेद ने पूरा वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'यह है पूरा वीडियो। मैंने इसके कई कटे-छंटे वर्जन देखे, जिनमें ऐसा लग रहा था कि वे उनसे कुछ बुरा कह रहे हैं। इस वीडियो में यह बिल्कुल साफ है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने अपनी दोस्त को 'अम्मा' कहकर बुलाया, जो मुझे लगता है कि दक्षिण भारत में लोग ऐसा करते हैं। इस पर पपाराजी कन्फ्यूज हो गए। उन्हें लगा कि वह अपनी मां के साथ हैं। किसी ने भी उनके साथ बदतमीजी नहीं की।' रविवार रात का वाकया, जानिए असल में क्या हुआ जानकारी के लिए बता दें कि श्रुति हासन और पपाराजी के बीच का यह वाकया रविवार रात का है। वह अपनी एक दोस्त के साथ मुंबई शहर में बाहर निकली थीं। वहां पपाराजी भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी दोस्त को 'अम्मा' कहकर पुकारा। इससे पपाराजी कन्फ्यूज हो गए, क्योंकि उन्हें लगा कि उन्हें 'मम्मा' कहा है। फिर कैमरा पकड़े इन लोगों ने एक्ट्रेस की नकल करने की कोशिश की। वीडियो में इसके बाद हम श्रुति को यह कहते हुए सुनते हैं, 'कौन है मम्मा? तुम्हारी मम्मा है? क्या बक रहे हो तुम?' यहां देखिए, श्रुति हासन का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर श्रुति हासन के इसी स्पॉटेड वीडियो को शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वह भड़क गईं। जबकि अनकट वीडियो में इसके बाद श्रुति हासन पपाराजी देखकर मुस्कुराती हैं और अपनी कार में बैठने से पहले हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी करती हैं। श्रुति हासन की अपकमिंग फिल्में, 'वाराणसी' में गाया गाना वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन को पिछली बार 2025 में रजनीकांत के साथ 'कूली' में देखा गया था। आगे वह विजय सेतुपति के साथ 'ट्रेन' और दुलकर सलमान के साथ 'आकाशमलो ओका तारा' में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने एसएस राजामौ...#mumbai #paparazzi #shruti_hasan #urfy_javed #varanasi_movie
