F1: Hamilton reveals Ferrari’s ‘flip-flop’ wing will debut in Chinese GP practiceHamilton said the wing, which also attracted the moniker “the Macarena wing”, was not supposed to be introduced until later in the season. Hamilton said the wing, which also attracted the moniker “the Macarena wing”, was not supposed to be introduced until later in the season. #Chinese #Hamilton #Ferrari #wing #reveals_Ferrari #Macarena_wing #Hamilton_reveals #flip-flop’_wing #Macarena #moniker

Google ने अपने सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी में बढ़ोतरी करते हुए उन्हें तीन साल के लिए 6400 करोड़ रुपये के पैकेज के साथ टारगेट भी दिया है। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने इस नए कॉम्पेनसेशन स्ट्रक्चर की घोषणा की है, जिसके तहत पिचाई को अगले तीन साल में 126 मिलियन डॉलर के परफॉर्मेंस-आधारित स्टॉक यूनिट्स (PSUs) मिलेंगे। इन यूनिट्स की वैल्यू अल्फाबेट कंपनी के टोटल शेयरहोल्डर रिटर्न (TSR) पर निर्भर होगी, जो S&P 100 इंडेक्स की दूसरी कंपनियों के मुकाबले देखा जाएगा। अगर कंपनी बहुत अच्छा परफॉर्म करती है, तो इन यूनिट्स की वैल्यू 252 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। इसके अलावा, पिचाई को 84 मिलियन डॉलर के रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट्स और 2 मिलियन डॉलर की सालाना बेस सैलरी मिलेगी। अल्फाबेट ने अपनी उच्च-ग्रोथ सब्सिडियरी कंपनियों वेमो और विंग से जुड़े स्टॉक इंसेंटिव शुरू किए हैं। पिचाई को इन यूनिट्स के परफॉर्मेंस से जुड़े 350 मिलियन डॉलर तक के इंसेंटिव के लिए एलिजिबल होंगे। वेमो के लिए 130 मिलियन डॉलर की टारगेट वैल्यू और विंग एविएशन शेयर के लिए 45 मिलियन डॉलर की वैल्यू शामिल है। अल्फाबेट के बोर्ड ने बताया कि वेमो (ऑटोनॉमस ड्राइविंग यूनिट) और विंग (ड्रोन डिलीवरी स्टार्टअप) दोनों कंपनियों में पिचाई की डायरेक्ट सुपरविजन में तकनीकी मुश्किलों को दूर करने में काफी प्रगति हुई है। सुंदर पिचाई ने 2015 में गूगल के CEO बनने के बाद से कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन में लगभग सात गुना बढ़ोतरी देखी है, जो $535 बिलियन से बढ़कर $3.6 ट्रिलियन हो गया, और जनवरी में कुछ समय के लिए $4 ट्रिलियन तक पहुंच गया था।#google #sundar_pichai #alphabet #vemo #wing
