जिला प्रशासन ने एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति व वितरण में नियमित निगरानी शुरू कर दी जिला प्रशासन ने अररिया जिले में एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी रोकने के लिए नियमित निगरानी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी विनोद दूहन के निर्देश पर एलपीजी व पेट्रोलियम उत्पादों की सुचारू आपूर्ति व वितरण सुनिश्चित कराने के लिए बिक्री की निगरानी की जा रही है। इसके तहत अनावश्यक जमाखोरी और अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जा रही है। जिला प्रशासन ने आम उपभोक्ताओं से अनावश्यक खरीदारी से बचने की अपील की है। जिला नियंत्रण कक्ष लगातार सक्रिय है ताकि एलपीजी सिलेंडर व पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान हो सके। अब तक 604 में से 588 शिकायतों को निष्पादित कर दिया गया है, जबकि शेष 16 मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया गया है। गुरुवार को दो गैस एजेंसियों पर विशेष टीम द्वारा जांच की गई, जिसमें आपूर्ति व स्टॉक पंजीकरण के मिलान किया गया। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आदेश के अनुसार असामान्य भंडारण, जमाखोरी और अनधिकृत खरीद-बिक्री पर रोक लगाई गई है। इसके तहत औद्योगिक व व्यावसायिक उपभोक्ताओं को अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति अधिकृत उपभोक्ता पंपों से ही करने का निर्देश दिया गया है। खुदरा विक्रय केंद्रों को निर्देशित किया गया है कि वे केवल वाहनों के टैंक व पीईएसओ से अनुमोदित कंटेनरों में ही एचएसडी की बिक्री करें। किसी एक ग्राहक व वाहन को प्रतिदिन 200 लीटर से अधिक एचएसडी की बिक्री नहीं करने के लिए निर्देशित किया गया है। खरीदे गये ईंधन की पुन: बिक्री पर सख्त पाबंदी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को अपने क्षेत्रों में पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता व वितरण व्यवस्था की निगरानी करने के लिए निर्देश दिए हैं। किसी भी जमाखोरी, कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। रिटेल आउटलेट पर भीड़ नियंत्रण व विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। आम नागरिकों से...#petroleum_ministry #gas_agencies #petroleum_products #araria_jila #vinod_duhan
