कल का मौसम: 3 अगस्त को इन 45 जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD का सबसे बड़ा अपडेट भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 3 अगस्त को उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, सहारनपुर, बरेली और आसपास के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। पूर्वी यूपी के अनेक और पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर वर्षा होगी। दोनों क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी सिस्टम के दोबारा मजबूत होने से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ेगा। इसके साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन जिन क्षेत्रों में भारी बारिश होगी वहां जलभराव और स्थानीय समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। आईएमडी के अनुसार 3 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की बहुत अधिक संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों के जिलों में बारिश की संभावना अधिक मानी जा रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों में लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों में मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, बदायूं, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर सहित आसपास के इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के आसपास बना निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर होने के बावजूद मानसूनी ट्रफ धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रही है। इसके कारण गंगा के मैदानी इलाकों में मानसूनी हवाएं मजबूत होंगी और पूरे सप्ताह प्रदेश में वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिले...#uttar_pradesh #prayagraj #varanasi #lakhnau #imdb
