बिहार में झुलसा देने वाली गर्मी, रोहतास में 40° पहुंचा पारा; कल से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश-ओले से सावधान! बिहार में तेज गर्मी के कारण लोगों को झुलसा देने वाली स्थिति बनी हुई है। रोहतास जिले के डेहरी में तापमान 40°C पहुंच गया है, जो इस सीजन के लिए सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया तापमान है। शुक्रवार को दिन के तापमान में तेजी देखी गई, जिसके कारण लोगों को गर्म हवाओं से झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर में लू जैसी स्थिति बनी रही, जिसके कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया। मौसम के मिजाज में बदलाव आ रहा है। शाम के बाद तेज आंधी चली और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। गया में मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट जारी करना पड़ा, जबकि जहानाबाद, नवादा, औरंगाबाद आदि जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहा। रात 09 बजे तक मौसम का मिजाज बदला रहा। आईएमडी के अनुमान के अनुसार, 5 अप्रैल तक बिहार के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। तेज धूप और गर्म हवाओं का चलन आज भी जारी रह सकता है। 05 अप्रैल को भी ज्यादा जिलों में गर्मी हो बनी रहेगी। सिर्फ भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन छह जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। 5 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के अलर्ट जारी किए गए हैं। इस अवधि में किसानों को सलाह दी जाती है कि मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें तभी कृषि कार्य करें। मौसम खराब होने पर ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। पशु और गौशाला को साफ सुथरा रखें। पशुओं को हमेशा स्वच्छ एवं ताजा पानी दिन में कई बार पिलाएं। कटे हुए फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें। खड़ी फसलों में सिंचाई मौसम की स्थिति को देखकर ही करें। इस अवधि में फसलों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव स्थगित रखें। वर्षा की संभावना को ध्यान में रखते हुए गरमा सब्जियों की बुआई फिलहाल रोक दें। वर्षा होने के बाद तुरंत बुआई करें। किसानों को पकी हुई गेहूं की फसल की कटाई और मड़ाई के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। बिहार के प्रमुख शहरों में तापमान और AQI के आंकड़े इस प्रकार हैं: पटन...#kisan #bihar #rohatas #daheri #imda
