मौसम विभाग की चेतावनी- जून-जुलाई में भी हीटवेव चलेगी: मानसून श्रीलंका में अटका, 7 दिन बाद केरलम पहुंचेगा; इस साल 10% कम बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने शुक्रवार को घोषणा की कि मानसून श्रीलंका के ऊपर तूफानी हवाओं के कारण केरलम तट से 30-35 किमी दूर अटक गया है और अगले 2-3 दिन में इसके आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में वृद्धि और बारिश के अभाव के कारण जून-जुलाई में भी हीटवेव चलेगी। मानसून केरलम तट पर सामान्य तारीख 1 जून होती है, लेकिन ताजा अनुमान के मुताबिक यह 7 दिन बाद पहुंचेगा। इससे पहले मौसम विभाग ने 26 मई तक मानसून आने का अनुमान जताया था, जो अब लगभग 10 दिन बाद होगा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार जून-जुलाई में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और आंध्र प्रदेश में हीटवेव चलने की संभावना है। आमतौर पर इस दौरान तापमान 30-35 डिग्री रहता है, लेकिन इस बार तापमान 3 डिग्री अधिक रहेगा। इस साल देश में औसतन 78 सेंटीमीटर बारिश का अनुमान है, जो सामान्य से 10% कम है। 1971-2020 के आंकड़ों के आधार पर देश में औसत बारिश 87 सेंटीमीटर होती है। मौसम विभाग ने बताया कि जून में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में सामान्य से कम बारिश होगी, जबकि महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश का अनुमान है। मानसून के कोर जोन में कम बारिश के कारण खेती पर सीधा असर पड़ेगा। इस इलाके में खेती सबसे ज्यादा मानसूनी बारिश पर निर्भर करती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र का विदर्भ, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, कुछ हिस्से उत्तर प्रदेश और बिहार के इलाके मानसून के कोर जोन में आते हैं। यहां खेती पर असर पड़ने से किसानों को सीधा नुकसान होगा। मानसून के कोर जोन में कम बारिश के कारण खरीफ सीजन की बुवाई, फसल उत्पादन और कुल कृषि गतिविधियों पर असर पड़ेगा। इससे किसानों की लागत और जोखिम बढ़ सकते हैं। बारिश कम होने से उत्पादन घट सकता है, जिसका असर सप्लाई पर पड़ेगा और इससे सब्जियों, दालों सहित खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ सकती हैं। खेती कमजोर रहने पर गांवों में आय कम हो सकती है, जिससे ग्रामीण बाजार मे...#maharashtra #kerala #uttar_pradesh #mawsim_vibhang #shrilanka
